जन औषधि दिवस कार्यक्रम में देर से पहुंचे सीएमओ, विधायक ने लगाई फटकार

Share This

सातवें जन औषधि दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सरिता भदौरिया को आमंत्रित किया गया था। लेकिन कार्यक्रम में देरी और अव्यवस्थाओं को देखकर विधायक भड़क गईं। खासतौर पर नए सीएमओ डॉ. बीके सिंह के देर से पहुंचने पर उन्होंने जमकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगा दी।

विधायक सरिता भदौरिया सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई थीं, जहां जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार और पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एम.एम. आर्या ने उनका स्वागत किया। लेकिन कार्यक्रम में सीएमओ की गैरमौजूदगी को लेकर विधायक ने सवाल किया। इसी दौरान सीएमओ की गाड़ी अस्पताल परिसर में आती दिखी। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे, विधायक ने देरी पर सख्त नाराजगी जताई और कार्यक्रम की अव्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को लताड़ा।

विधायक ने कार्यक्रम स्थल की स्थिति पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने देखा कि अतिथि और कुछ स्वास्थ्य अधिकारी तो मौजूद थे, लेकिन अस्पताल स्टाफ और अन्य कर्मी नदारद थे। कुर्सियां खाली पड़ी थीं, जिससे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे।

कार्यक्रम समाप्ति के समय जाते-जाते विधायक ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि यदि आगे से कार्यक्रम की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं तो उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में न बुलाया जाए। वहीं, सीएमओ डॉ. बीके सिंह ने इस देरी को लेकर सफाई देते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...