यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी, 1845 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Share This

इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को हाईस्कूल विज्ञान और इंटर अर्थशास्त्र समेत अन्य विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। इस दौरान परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने कड़ी निगरानी रखी।

मंगलवार को कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा, संयुक्त शिक्षा निदेशक व राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक राजू राणा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने भी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की। जिले के अन्य अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी चेकिंग अभियान में जुटे रहे, जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर ही तैनात रहे।

इस दौरान निरीक्षण दल ने एसडीडी इंटर कॉलेज सालिमपुर, एसएस मेमोरियल उमावि पूरनपुर, लाला सियाराम कॉलेज सरसईनावर, जिला पंचायत इंटर कॉलेज सरसईनावर और इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरैगपुर सरैया इटावा का निरीक्षण किया। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

परीक्षा की पहली पाली में 69 और दूसरी पाली में 66 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रथम पाली में 22,629 पंजीकृत छात्रों में से 20,961 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,668 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2,884 परीक्षार्थियों के मुकाबले 2,707 उपस्थित रहे और 177 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1,845 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संचालित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की दिशा में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...