सांप काटने पर किसान ने दिखाया साहस, मारकर पॉलिथिन में रखकर पहुंचा अस्पताल

Share This

खेत पर पानी लगाने गए एक किसान को सांप ने काट लिया, लेकिन साहस दिखाते हुए किसान ने न केवल सांप को मार दिया, बल्कि उसे पॉलिथिन में रखकर जिला अस्पताल पहुंच गया। इमरजेंसी वार्ड में जब उसने मरा हुआ सांप डॉक्टरों के सामने रखा तो अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। समय पर इलाज मिलने से किसान अब खतरे से बाहर है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के 43 वर्षीय अरविंद कुमार पाठक अपने गांव लवेदी गए थे। रविवार दोपहर जब वे खेत में पानी लगा रहे थे, तभी वह मेड़ पर बैठ गए। इसी दौरान एक सांप ने पीछे से आकर उन्हें काट लिया। हाथ में चुभन महसूस होने पर उन्होंने देखा कि सांप के काटने के निशान थे। उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर देखा तो एक सांप तेजी से भाग रहा था।

किसान को समझते देर नहीं लगी कि उसी सांप ने उन्हें काटा है। उन्होंने तुरंत ईंट उठाकर सांप पर वार किया और उसे मार दिया। इसके बाद मरे हुए सांप को पॉलिथिन में रखकर वह बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचकर जब डॉक्टर ने उनसे पूछा कि कैसा सांप था, तो किसान ने पॉलिथिन से मरा हुआ सांप निकालकर सामने रख दिया। यह देख अस्पताल का स्टाफ घबरा गया।

डॉक्टरों ने तुरंत किसान को एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाया और आवश्यक दवाइयां दीं। जिला अस्पताल के डॉक्टर शिवम राजपूत ने बताया कि सांप अधिक जहरीला नहीं था और वह आमतौर पर पानी में पाया जाता है। सही समय पर इलाज मिलने से किसान की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

इलाज के बाद किसान ने मरा हुआ सांप फिर से पॉलिथिन में रखा और उसे अपने साथ ले गया। जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पूछा कि वह सांप को कहां ले जा रहे हैं, तो उन्होंने बताया कि वे अपने खेत में ही इसे दफन कर देंगे। किसान के इस साहस और सूझबूझ की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...