बकेवर के लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल में रक्तदान कैंप का सफल आयोजन किया गया

Share This

बकेवर:- बकेवर स्थित लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल में रक्तदान कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज सैफई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर आदित्य शिवहरे ,डॉक्टर पुष्पेंद्र व उनकी टीम सलमान सिद्दीकी, राकेश कुमार मीणा ,भावना गौतम,मारूफ और अमन पॉल के द्वारा लगाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ आदित्य शिवहरे,विद्यालय प्रबंधक पप्पन जी व प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह एवं विद्यालय स्टॉफ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद ट्रांसफ्यूजन डिपार्टमेंट प्रमुख डॉक्टर आदित्य शिवहरे ने कैंप में उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व व उसके फायदों से अवगत कराया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया । विद्यालय के उप प्रबंधक डॉ मॉरिस (MBBS) ने भी बच्चों को रक्तदान के फायदों को बताते हुए डिपार्टमेंट प्रमुख डॉक्टर आदित्य शिवहरे व उनकी टीम का इस शिविर हेतु आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर में विद्यालय के अध्यापक ,अध्यापिकाओं व अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । शिविर में लगभग 35 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया । इस अवसर पर सुरेंद्र, शशांक चौहान, उपेंद्र सेंगर, अंकित चतुर्वेदी, हिमांशु शर्मा, शैलेंद्र,अभिषेक शुक्ला, वामिक,अभिषेक त्रिपाठी, ऋतु शुक्ला, अंशु दीक्षित, शकुंतला, सुचिता, स्वाती व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...