भजन कीर्तन सुनने गए गृहस्वामी, चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा लिए

Share This

थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी श्रीधर भजन-कीर्तन सुनने के लिए घर से बाहर गए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

गांव नवादा खुर्द कला के निवासी परविंद्र सिंह घर में परचूनी की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे इटावा में रहते हैं। मंगलवार रात वे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर गांव के बाहर हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन सुनने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया।

एक सोने का हार, सोने की अंगूठी, जंजीर और एक जोड़ी चांदी की पायल,पीतल के बर्तन दुकान की गल्ले में रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। रात करीब 1:30 बजे जब गृहस्वामी घर लौटा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर अलमारी व बक्से खुले पड़े थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रात 3 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

इसी क्षेत्र के गांव दुर्गापुरा में पंचायत घर के कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख रुपये के सामान की चोरी की थी। लबेदी थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाल रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...