नारायण कॉलेज में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

Share This

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के परिसर में स्थित नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। यह शुभ कार्य विद्यालय के चेयरमेन इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी  एवं उनकी धर्मपत्नी मधुलता तिवारी जी के करकमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

प्राण-प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर प्रतिमाओं को सर्वप्रथम गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके बाद उन्हें स्वच्छ वस्त्र धारण कराए गए और चंदन का लेप लगाकर उनका भव्य श्रृंगार किया गया। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार बीज मंत्रों का पाठ कर प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

इस धार्मिक आयोजन में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इनमें  अतुल आक्रोश, अवधेश नारायण तिवारी , दिलीप मिश्रा , डी.डी. मिश्रा , विद्यालय के वाइस चेयरमेन इंजीनियर अंकित तिवारी , प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा , डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य  योगेश दुबे, स्किल डेवलपमेंट हेड प्रवल गुप्ता, फार्मेसी कॉलेज हेड अभिषेक तिवारी  एवं सीबीएसई विद्यालय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

इस भव्य अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए। भक्तों को प्रसाद के रूप में फलाहार वितरित किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक शांति और आस्था का अनुभव हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...