शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होना परमावश्यक- शिवप्रसाद यादव (पूर्व विधायक)

Share This

समाज में फैली अनेक कुरीतियों के प्रति आम जनमानस को सजग करने की मंशा पर आधारित नन्हें-मुन्हों की विभिन्न प्रेरणादायक नाटकीय प्रस्तुति ने अभिभावकों का दिल झकझोर दिया। वहीं कई प्रान्तों की आकर्षक वेशभूषा में सुसज्जित छात्र-छात्राओं के मनमोहक नृत्य ने दर्शकों को एक ही स्थान पर डटे रहने के लिए मजबूर कर अपने कलाकौशल से रूबरू कराया।

मंगलवार की देर शाम कस्बा के शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में आयोजित वार्षिकोत्सव- अभिव्यक्ति के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक नाटकीय मंचन के साथ संगीतमयी ध्वनियों पर कई नृत्य आदि प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था प्रबन्धक पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल सिंह राठौर, करूणाशंकर दुबे, प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर आदि के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर व उपप्रधानाचार्य नीतू सिंह ने आगन्तुक अतिथियों का प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इसी क्रम में विद्यालय के नन्हें-मुन्हें छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, आर्मी डांस, फूलों की होली, बरसो रे मेघा, बागवान, अंधेर नगरी चौपट राजा, फोन की लत आदि सामाजिक, सांस्कृतिक नाटकों का मंचन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रान्तों के आकर्षक मनमोहक परिधानों में सुसज्जित नन्हें-मुन्हों के कई नृत्यों की प्रस्तुति ने उपस्थितजनों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने कहा कि ज्ञान स्थली विद्यालय का यही उद्देश्य है कि छात्र-छात्रायें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनें। जिसके लिए अध्यापक शिक्षा के दौरान ही बच्चों में संस्कार समाहित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। क्योंकि व्यक्ति के पास धन-दौलत की सम्पत्ति हो या न हो, लेकिन संस्कार की सम्पत्ति होना परमावश्यक है। तभी एक अच्छे मनुष्य की रचना होती है। कार्यक्रम के दौरान समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा समस्त अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...