पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, महाकुंभ को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Share This

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को एक निजी शादी समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महाकुंभ को लेकर सरकार के 144 साल बाद आने के दावे को झूठा करार दिया और कहा कि सरकार के बजट और घोषणा पत्र की दूसरी लाइन में ही लिखा है कि हर नियत समय पर कुंभ का आयोजन होता रहेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा धर्म को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने एनजीटी और यूपी पॉल्यूशन बोर्ड पर भी निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आपस में ही टकरा रही है और अब तो विभाग और वैज्ञानिक भी आपस में उलझे हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह डबल ब्लेंडर वाली सरकार है, जहां वैज्ञानिक भी एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी यह प्रचार कर रही है कि पहले कुंभ होता ही नहीं था और अब वही इसे आयोजित करवा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म को व्यापार बनाने की कोशिश की जा रही है, जो हिंदू धर्म को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला कदम है। उन्होंने मांग की कि अगर मुख्यमंत्री महाकुंभ में हुए 3 लाख करोड़ के व्यापार से आई जीएसटी का विवरण नहीं दे रहे हैं, तो सरकार की नीयत पर सवाल उठना लाजमी है।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में यातायात अव्यवस्था, भगदड़ और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग दो-तीन दिन तक गाड़ियों में सोने को मजबूर रहे, शौचालय तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और ट्रैफिक प्रबंधन पूरी तरह फेल हो गया। उन्होंने सरकार से पूछा कि महाकुंभ के दौरान भगदड़ और लोगों के खोने की घटनाओं पर वह कब जवाब देगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...