ग्राम पंचायत जैतपुरा के पंचायत घर में चोरी, प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर

Share This

ग्राम पंचायत जैतपुरा में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम प्रधान रोहिताश बाबू यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे जब वह ग्राम दुर्गापुरा तालाब के पास स्थित पंचायत घर का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां चोरी की घटना का पता चला।

ग्राम प्रधान ने बताया कि जब उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोला और अंदर गए, तो देखा कि पंचायत सहायक और ग्राम प्रधान कक्ष के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाने पर पता चला कि दो बैटरियां, इन्वर्टर, मॉनीटर, सीपीयू, प्रिंटर, डीएससी सहित कई कीमती सामान गायब था। चोरी की इस घटना से ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ सकता है।

प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्राम प्रधान ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पंचायत भवन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

गांव में इस चोरी की घटना से लोगों में चिंता और रोष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पंचायत घर जैसे सरकारी भवन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की संपत्तियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...