किसान मेलों, गोष्ठियों और पशु प्रदर्शनी द्वारा कृषकों को जागरूक करना

Share This

कृषि एवं विज्ञान प्रदर्शनी के समापन दिवस पर आयोजित पशु प्रदर्शनी एवं डॉग प्रदर्शनी के आयोजन के साथ कृषि विभाग, विभिन्न बैंक शाखाओं और विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों के प्रतिनिधियों, पशुपालकों और कृषकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अरविंद कुमार शर्मा प्राचार्य जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रॉबिन यादव पशुपालन अधिकारी ,लाइन सफारी इटावा ,डॉ अभिषेक कनवारिया पशुपालन अधिकारी इकदिल , विपिन यादव, निदेशक ,किसान प्रशिक्षण केंद्र ,पंजाब नेशनल बैंक सैफई एवं ओशन संस्था के महासचिव पर्यावरणविद् व सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही, आगंतुक अतिथिगणों का स्वागत प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी के निर्देशन में कॉलेज परिवार द्वारा अंग वस्त्र ,माल्यार्पण , बैज अलंकरण तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान करके किया गया | सात सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किसान मेला में उपस्थित पशु प्रदर्शनी एवं डॉग प्रदर्शनी के पशुओं का मूल्यांकन किया गया , पशुपालक मालिकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में जनता कॉलेज बकेवर के कृषि तथा विज्ञान प्रदर्शनी , पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले के प्रतिवर्ष आयोजन की प्रशंसा करते हुए अन्य महाविद्यालय के लिए इसे अनुकरणीय बताया | विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि किसान मेलों और पशु प्रदर्शनी द्वारा कृषकों को जागरूक करना जनता कॉलेज बकेवर का सदैव दायित्व रहा है, साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु हमें सजग रहना होगा | कार्यक्रम संयोजक डॉ महिपाल सिंह ने आगंतुक अतिथियों, कृषकों, कृषि वैज्ञानकों तथा शोध छात्रों का कॉलेज परिवार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया |


सम्मानित पशु मालिक- गाय प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमशः पशु मालिक  विकास दुबे ,आकाश दुबे तथा कौशल किशोर रहे | भैंस प्रदर्शनी में पशुपालक नेक सिंह राजपूत ,विशाल कुमार, निरमेश कुमार क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे, जमुनापारी बकरी प्रदर्शनी में  शिव कुमार, बृजेंद्र कुमार तथा शिव सिंह क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे , सांत्वना पुरस्कार नृपेंद्र त्रिपाठी ने प्राप्त किया, बकरा प्रदर्शनी में  शिवकुमार, नृपेंद्र त्रिपाठी एवं सरोज कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे ,सांत्वना पुरस्कार  चंद्र प्रकाश राजपूत एवं मन्नू कठेरिया ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया |
किसानों द्वारा उपजाए गए कृषि उत्पादों में सम्मानित हुए प्रगतिशील कृषक-  लालाराम दोहरे को गांठ गोभी उपज उत्पादन ,उमेश कुशवाहा को मूली उत्पादन , बृज किशोर शाक्य को बैगन उत्पादन, कृषक राजाराम को आलू उत्पादन , बृज बिहारी तिवारी को जैविक उत्पाद द्वारा कृषि करने में , ध्रुव राज तिवारी को टमाटर उत्पादन में तथा अनिल कुमार बढ़पुरा को प्रगतिशील किसान के रूप में सम्मानित किया गया |
प्राइवेट सीड एवं फर्टिलाइजर कंपनियों के प्रतिनिधि सम्मानित किए गए-  शशांक भारद्वाज -बमसा एग्रो ,आर के पांडेय- भलसार सीड्स, शरद त्रिवेदी गायत्री जैविक उत्पाद, नरेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा सोनीटोला ,अनुराग यादव- नुजीबिडु , शिवम सिंह -डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, सुमिटोमो केमिकल्स ,कावेरी सीड्स कंपनी लिमिटेड, चंबल वैली, नरेंद्र कुमार -होरीलाल सीड्स आदि कंपनियों सहित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा  बकेवर ,एचडीएफसी बैंक शाखा बकेवर,पंजाब नेशनल बैंक कृषि प्रशिक्षण केंद्र को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |
सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र प्रथम बार आयोजित डॉग प्रदर्शनी रही ,जिसमें पशु मालिक  प्रशांत दीक्षित लखना को प्रथम ,विवेक यादव नगला बनी को द्वितीय ,भूपेंद्र सिंह नगला बनी को तृतीय तथा मनीष दुबे लोहिया नगर एवं ऋषि कुमार विद्या विहार कॉलोनी बकेवर को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया , डॉग प्रदर्शनी हेतु डॉ डी के पांडेय ,डॉग केयर समूह इटावा का विशेष सहयोग रहा |
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. डॉ महिपाल सिंह द्वारा किया गया, कृषि तथा विज्ञान संकाय के तीन सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं ने परिश्रम करके अपने- अपने कुल 19 स्टालों तथा कृषि उत्पाद, जैविक उत्पाद आदि कंपनियों के कुल 10 स्टालों को प्राध्यापक गण के निर्देशन में व्यवस्थित किया, कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ अशोक कुमार पांडेय, डॉ नलिनी शुक्ला, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ दिव्य ज्योति मिश्रा, कृषि प्रदर्शनी तथा कार्यशाला सह संयोजक डॉ आदित्य कुमार,डॉ ललित गुप्ता , डॉ मनोज यादव ,डॉ नवीन अवस्थी, रामदास वर्मा एवं कुलदीप अवस्थी आदि सहित समस्त कॉलेज परिवार की उपस्थिति एवं सहयोग रहा |

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...