मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र बच्चों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Share This

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 01 मार्च 2020 से अब तक पिता की मृत्यु होने की दशा में एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को प्रतिमाह ढाई हजार रुपए तथा किसी भी समय अनाथ हुए बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत चार हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रशासन की मंशा है कि कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इसी क्रम में, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देशानुसार बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि वे ऐसे सभी पात्र बच्चों की शीघ्र सूची तैयार कर संपूर्ण विवरण उन्हें उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी बच्चे के पिता कैंसर, एड्स या कुष्ठ जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होकर आय अर्जन में असमर्थ हैं, तो उन्हें भी प्रतिमाह ढाई हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

बैठक में चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक कीर्ति गुप्ता ने हेल्पलाइन नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच संबंधित पत्रक वितरित किए। बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने बाल विवाह रोकने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई बाल विवाह की सूचना देता है, तो उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार, बीआरसी से हंसराज, यूनिसेफ के बीएमसी इमरान सिद्दीकी, थाने से उप निरीक्षक प्रशांत कुमार और बाल विकास विभाग के ब्लॉक समन्वयक कौशल अवस्थी ने भी विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में केस वर्कर बिलाल ने सहयोग प्रदान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...