पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Share This

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर इटावा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर चोरी की घटना का खुलासा किया और पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

दिनांक 12.02.2025 को महंत जगदीश नारायण आचार्य निवासी ठाकुर नरसिंह महाराज अस्तल मंदिर, मोहल्ला लालपुरा, थाना कोतवाली, जनपद इटावा ने थाना कोतवाली में तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 11/12.02.2025 की रात्रि करीब 02.00 बजे मंदिर के गर्भगृह से प्राचीन मूर्ति श्री राधिका जी, सुदर्शन चक्र, 02 लड्डू गोपाल, 01 गरुड़ भगवान तथा 01 राधाकृष्ण की मूर्ति मय वस्त्र एवं जेवरात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली पर तत्काल मु0अ0सं0 18/25 धारा 305(d)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना कोतवाली से पुलिस टीमों का गठन किया गया, जो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयासरत थी।

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा निर्देश दिए गए। उसी क्रम में दिनांक 15.02.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त धूमनपुरा गांव जाने वाले मार्ग से पहले बनी पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस टीम ने पांच अभियुक्तों को धूमनपुरा पुलिया से समय 14.00 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से जब पुलिस टीम ने पूछताछ की और तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 मूर्ति लड्डू गोपाल, 01 राधिका जी की मूर्ति, 01 चक्र, 01 शंख त्रिशूल शंखचक्र, 01 जोड़ी पीली चुनरी, 01 चाँदी का हार, 01 धागे की माला जिसमें सफेद धातु के छोटे-छोटे नौ लॉकेट लगे थे, 01 नाक की नथुनी (सोने की) तथा 01 कान के कुण्डल (सोने के) बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...