आज छिपैटी वार्ड में सेक्टर प्रभारी शारिक अंसारी द्वारा आयोजित पीडीए (PDA) जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सूरज मुखी ने की। इस कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, नेता राजपाल यादव, रामसेवक यादव, शमी कुरेशी, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फरहान शकील, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, गंगाराम कुशवाहा, डॉ. संतोष राठौर, अवधेश सविता, मनोज राणा वाल्मिक सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब और उनके द्वारा बनाए गए संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को पीडीए के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, असलम अंसारी, जमील अंसारी, असद अंसारी, सर्वेश जोशी, डॉ. बबलू, गंभीर सिंह, रामचंद्र सिंह, दिलीप राय, अतुल वर्मा, हाशिम मिर्जा आदि बूथ प्रभारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन ने किया।
