अन्नदाता किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share This

 अन्नदाता किसान यूनियन के अध्यक्ष राम विजय यादव ने आज इटावा में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। यूनियन ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए लोक-लुभावन वादों को पूरा करने के बजाय सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है।

ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ने महंगाई कम करने, किसानों की आय लागत से दोगुनी करने, किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करने, बिजली बिल माफ कर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसे कई वादे किए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपने ही वादों से मुकर गई और इसके विपरीत नीतियां लागू कर दीं। किसान यूनियन ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सरकारी संपत्तियों का निजीकरण कर आम जनता की मेहनत की कमाई को उद्योगपतियों को सौंप रही है। साथ ही, घाटे की भरपाई के लिए आम जनता पर शुल्क वृद्धि का बोझ डाला जा रहा है, जिससे गरीब और अमीर के बीच की खाई लगातार बढ़ रही है।

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुमुख सिंह विरक ने घोषणा की कि इन्हीं समस्याओं को लेकर दिनांक 22, 23 और 24 फरवरी 2025 को दलपतपुर, मुरादाबाद में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों – इटावा, मैनपुरी, जालौन, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, कौशांबी सहित संपूर्ण प्रदेश से किसान यूनियन के पदाधिकारी, किसान प्रतिनिधिमंडल और महिलाएं शामिल होंगी।

महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान 21 और 22 फरवरी को भारतीय रेल के माध्यम से यात्रा करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। यदि सामान्य डिब्बों में जगह न मिली तो किसान अनुशासनपूर्वक आरक्षित डिब्बों में खाली पड़ी सीटों पर यात्रा करेंगे। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद किसान वापस लौटेंगे।

प्रदर्शन के दौरान अन्नदाता किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश प्रमुख सचिव मुनीम यादव, सत्यराम, वेदराम, सुरेश सिंह, अशोक कुमार, ब्रजेन्द्र कुमार, राजाराम, सुखवीर, सुखराम सिंह, विश्राम सिंह और विजयराम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...