अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा परीक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Share This

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के बीच परीक्षा संवाद कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों के मानसिक तनाव को कम करना और धैर्यपूर्वक परीक्षा संपन्न करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न विद्वानों एवं शिक्षकों द्वारा व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विभाग प्रमुख प्रो० पदमा त्रिपाठी और कार्यक्रम अध्यक्ष राजकीय इंटर कॉलेज इटावा के प्रधानाचार्य डॉ दीपक सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

विभाग प्रमुख प्रो० पदमा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि परीक्षा का समय बहुत निकट होने के कारण स्मार्ट स्टडी प्लान तैयार करना आवश्यक है। विषयों को सरल और कठिन वर्ग में बांटकर समय का समुचित विभाजन करें। साथ ही, विषयों को दिनों एवं घंटों में बांटकर रिवीजन आरंभ करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरों को सोच-समझकर लिखें तथा सटीक उत्तर देने का प्रयास करें, जिससे अच्छे अंक प्राप्त हो सकें।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ दीपक सक्सेना ने परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें ताकि नकारात्मक विचारों का प्रभाव न पड़े। साथ ही, परीक्षा से जुड़े प्रश्नों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिससे विद्यार्थी फोन के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

नगर अध्यक्ष मोहम्मद जावेद खान ने कहा कि सफलता और असफलता जीवन के अभिन्न अंग हैं। यदि सफल होते हैं तो आगे बढ़ें, लेकिन असफलता मिलने पर निराश न हों, बल्कि दुगुने उत्साह से तैयारी करें।विज्ञान के शिक्षक वी.के. पाल ने विद्यार्थी परिषद की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन विद्यार्थियों को प्रेरित कर रहा है, जिससे वे निश्चित रूप से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलवामा के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक प्रखर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री तरुण बाजपेई, विभाग छात्रा प्रमुख अविशी पाठक, मुकुंद माधव, पूर्णिमा वर्मा, देव प्रभाकर, विकास चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...