वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों को वितरित की साइकिल

Share This

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त एक चौकीदार को साइकिल, टॉर्च तथा बैटरी/सैल (टॉर्च) वितरित की गई, वहीं पूर्व से नियुक्त चौकीदारों को टॉर्च और बैटरी/सैल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस के प्रथम श्रेणी के सहयोगी होते हैं। वे समाज की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। चौकीदारों द्वारा क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की सूचना पुलिस को दी जाती है, जिससे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मदद मिलती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी चौकीदारों को अपने कार्य को पूरी लगन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सराहनीय कार्य करने वाले एक चौकीदार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 500 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सत्यपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली एवं पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवनियुक्त चौकीदार:सलावत खां पुत्र नन्हे खां, निवासी उनवा सन्तोषपुर, थाना चौबिया, जनपद इटावा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...