जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Share This

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास भवन में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने वैज्ञानिक नवाचारों का प्रदर्शन किया।

इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान एवं तकनीक के नवाचारों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स और स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित कई प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र बने। छात्रों ने अपने मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से आधुनिक विज्ञान की उपयोगिता को प्रदर्शित किया।

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान क्षमता को बढ़ावा देना है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करें, जिससे वे नवाचारों के प्रति और अधिक रुचि विकसित कर सकें।

इस दौरान विज्ञान शिक्षकों और विशेषज्ञों ने छात्रों को विज्ञान और तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और विज्ञान के क्षेत्र में नए अनुसंधान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, विज्ञान शिक्षकों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...