साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद करानें पंहुंची लेबर विभाग की टीम,व्यापार मंडल नें किया विरोध

Share This

रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण शहर के मुख्य बाजार बजाजा लाइन में खुले हुए बाजारों को बंद कराने के लिए लेबर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने बाजार की दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया, जिस पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित स्थानीय व्यापारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने लेबर विभाग की टीम के सामने अपना विरोध जताते हुए कहा कि शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में दुकानों को बंद कराना व्यापारियों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा, “शॉपिंग मॉल और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म 24 घंटे और 365 दिन खुले रहते हैं, जबकि रिटेल दुकानों को बंद कराया जा रहा है। यह दोहरी नीति पूरी तरह से गलत है। यदि साप्ताहिक बंदी आवश्यक है, तो सभी को बंद होना चाहिए, नहीं तो रिटेल दुकानों पर भी कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए।”

दीक्षित ने आगे कहा कि साप्ताहिक बंदी का नियम मजदूरों को अवकाश देने के लिए बनाया गया था, लेकिन अधिकारियों ने इसे एक अंधा कानून बना दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश रिटेल दुकानों पर परिवार के सदस्य जैसे पिता-पुत्र या भाई-भाई मिलकर काम करते हैं, जिसमें मजदूरों का कोई मुद्दा नहीं होता। उन्होंने कहा, “अधिकारियों का काम नियमों का पालन करवाना है, न कि अपने स्तर पर नए नियम बनाकर व्यापारियों पर थोपना।”

इस मुद्दे पर व्यापार मंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि अधिकारी व्यापारियों के साथ उत्पीड़न जैसा व्यवहार करते रहे, तो वे इसके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। व्यापारियों ने मांग की कि साप्ताहिक बंदी के नियमों को लेकर सरकार को स्पष्ट और न्यायसंगत नीति बनानी चाहिए, जो सभी के लिए समान हो।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...