सैफई मे क्लिनिकल प्रैक्टिसेज इन ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पर एकदिवसीय सीएमई

Share This

इटावा : सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन तथा इण्डियन सोसाइटी आफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के तत्वावधान में क्लिनिकल प्रैक्टिसेज इन ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पर एक दिवसीय सतत् चिकित्सा शिक्षा सीएमई का आयोजन किया गया। इस सीएमई में डा प्रसून भट्टाचार्या, विभागाध्यक्ष ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, जीएमसी, कोलकाता, डा अनुपम वर्मा एवं डा भरत सिंह, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एसजीपीजीआई, लखनऊ मुख्य वक्ता रहे। इस सतत् चिकित्सा शिक्षा सीएमई का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा पी के जैन ने किया तथा इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा रमाकान्त यादव, संकायाध्यक्ष डा आदेश कुमार, कुलसचिव डा चन्द्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा एसपी सिंह, आग्र्रेनाइजिंग चेयरमैन डा आदित्य शिवहरे, आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा अरविन्द कुमार सिंह, कोआर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डा अभय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन डा श्वेता चैधरी, साइन्टिफिक कमिटी से डा यतेन्द्र मोहन एवं डा ज्योतिकला भारती, टेक्निकल आफिसर नीरज सिंह, डा नवरत्न सिंह, सुनील कुमार स्वामी, राकेश कुमार मीणा, मोहम्मद सलमान सिद्दकी, ब्रजेश कुमार यादव, अनिल कुमार गौतम, भावना गौतम तथा डाटा इन्ट्री आपरेटर कपिल दूबे तथा विभाग के सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट के अलावा तकनीकी एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।


साइंटिफिक पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन में डा अनुभव गौतम प्रथम, डा मनीष रतौरी द्वितीय तथा डा चित्रा चैहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन में तानिया चैहान प्रथम, मोनिका दिवाकर व रवजीत कौर द्वितीय, तथा जमीर खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा पी के जैन ने सभी को सम्मनित किया। मुख्य वक्ता डा प्रसून भट्टाचार्या, विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, जीएमसी, कोलकाता ने बताया कि ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक किसी भी चिकित्सा संस्थान की रीढ़ होते हैं तथा यह सप्ताह के सातों दिन चौबीस घंटे मरीजों को सेवा प्रदान करते हैं। इसका लक्ष्य समय पर सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाला रक्त और रक्त उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन चिकित्सा विज्ञान की तेजी से उभरती हुई ब्रांच है।
डा0 अनुपम वर्मा एवं डा0 भरत सिंह, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एसजीपीजीआई, लखनऊ ने बताया कि ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन चिकित्सा शिक्षा की उभरती ब्रांच है। इसके महत्व को कोविड-19 के समय में बेहतर तरीके से समझा गया। किसी भी आप्रेशन थियेटर में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन का रोल बेहद अहम हो जाता है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) पी0के0 जैन ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, सुरक्षित रक्त तक समान पहुॅच और वैश्विक स्वास्थ्य सेवा मानकों के साथ तालमेल के लक्ष्य को देश के लगभग सभी ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक ने पूरा कर रखा है जो देश के लिए बेहद गर्व की बात है। इसके अलावा आने वाले समय में चिकित्सा क्षेत्र के सभी विभागों के सहयोग एवं प्रयास से रक्त केन्द्रों को और भी सशक्त बनाया जा सकता है।
आग्र्रेनाइजिंग चेयरमैन डा0 आदित्य शिवहरे ने बताया कि इस सीएमई का मुख्य उद्देश्य ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में क्लिनिक क्षमता के ज्ञान को बढ़ाना है। इसके साथ ही ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में हो रहे नवीनतम प्रगति की गहरी समझ विकसित करना भी है। सक्रिय भागीदारी के लिए इसमें प्रतिभागियों के लिए पोस्टर प्रजेन्टेशन व प्रश्नोत्तर सेशन भी रखा गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...