अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गणतंत्र दिवस पर फहराया झंडा

Share This

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद इटावा के युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान महेरा फाटक पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह रहे। व्यापार मंडल के जिला संरक्षक ब्रजेश मिश्रा और गणेश प्रसाद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

मुख्य अतिथि सूबेदार सिंह ने वरिष्ठ व्यापारियों के साथ ध्वजारोहण किया। जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने निभाई। इस अवसर पर सभी उपस्थित व्यापारियों ने देशभक्ति के गीतों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

समारोह के दौरान पिछले वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार व्यापारियों को व्यापारी सेवा सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित व्यापारियों में सतीक मंसूरी, लालू वारसी, रणजीत सिंह कुशवाहा और इकरार अहमद के नाम शामिल रहे। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत और व्यापारिक क्षेत्र में योगदान को सराहने के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को विकास गुप्ता विक्की, रविंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ. संतोष राठौर और इकरार अहमद ने संबोधित किया। वक्ताओं ने व्यापारिक समुदाय के एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने व्यापारियों को स्वच्छता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति प्रेरित किया।

इस मौके पर सर्वेश चौहान, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा, महेश पाल फौजी, आकाश सोनी, आजाद राईन, उमेश कुशवाहा, नवनीत जैन, राजेंद्र बाबू, सुमित राठौर, मोहम्मद उवैस, विकास शाक्य, यामीन चौधरी, रिंकू और अमर सिंह सहित अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...