एग्जॉडियम फैशन शो का आयोजन, डॉक्टरों और छात्रों ने रैंप पर किया शानदार प्रदर्शन

Share This

इटावा, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक और खेल आयोजन “एग्जॉडियम” में इस बार फैशन शो का आयोजन खास आकर्षण का केंद्र रहा। इस शो में विश्वविद्यालय के डॉक्टरों और छात्रों ने अपनी आकर्षक परिधानों में रैंप पर वॉक कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति भी दी, जिन्हें दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।

फैकल्टी कपल राउंड में डॉक्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. नरेश पाल सिंह, डॉ. रजनी रावत और डॉ. रमाकांत रावत, डॉ. हिमांशु यादव और डॉ. पूनम यादव, डॉ. निशु और डॉ. राजेश मधु ने चांद की थीम पर रैंप पर वॉक करते हुए सबका दिल जीत लिया। फैकल्टी द्वारा प्रस्तुत की गई इस परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा।

इसके बाद, ज्वैलरी राउंड में डॉ. अमिता सिंह, डॉ. ममता रानी, डॉ. सोनिया विश्वकर्मा, डॉ. शालिनी, डॉ. गगनदीप और डॉ. सुगंधी शर्मा ने अपनी आकर्षक ज्वैलरी के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा। इस राउंड में इन डॉक्टरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जो दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव था।

क्रिकेट थीम पर तीसरे फैकल्टी राउंड में डॉ. सीमंद्र पाल सिंह, डॉ. कैलाश मित्तल, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. रफे ह रहमान और डॉ. राजमंगल यादव ने शानदार फैशन शो का हिस्सा बनते हुए एक नई ऊंचाई हासिल की। इसके बाद, पीजी छात्रों का राउंड भी आकर्षण का केंद्र बना, जिसमें डॉ. ज्योति, डॉ. नलिनी और डॉ. गोनू ने रैंप पर वॉक किया और दर्शकों को प्रभावित किया।

इस शो के आयोजन में तनिष्क, सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल और गुरु कृपा डायग्नोस्टिक का सहयोग प्राप्त था। शो में फैकल्टी, पीजी और यूजी छात्रों ने विभिन्न थीम्स पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें फैकल्टी कपल राउंड की चांद थीम और ज्वैलरी राउंड ने विशेष रूप से सबका ध्यान आकर्षित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...