जैन तीर्थराज पारसनाथ पर अश्लील वीडियो फिल्माने से जैन समाज में रोष

Share This

इटावा। झारखंड प्रदेश स्थित जैन तीर्थराज पारसनाथ पर्वत (सम्मेदशिखर) पर 12 जनवरी 2025 को यूट्यूबर राज द्वारा मासूम सिंह नाम की लड़की के साथ फूहड़ और अश्लील गाना फिल्माकर उसे सोशल मीडिया पर प्रचारित करने से जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस कृत्य से समस्त जैन समाज ने गहरा रोष प्रकट किया है।

विश्व जैन संगठन एवं सकल दिगंबर जैन समाज ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। संगठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया कि इस गंभीर मुद्दे पर संगठन के मुख्य कार्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें यूट्यूबर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि यूट्यूबर राज ने अपने यूट्यूब चैनल न्यू खोरथा वीडियो पर जैन तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि और विशेष रूप से निर्वाण टोंक पर अश्लील गाना फिल्माकर पोस्ट किया, जिससे जैन धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में यूट्यूबर को वीडियो डिलीट करने और सार्वजनिक माफी मांगने का नोटिस दिया गया है। साथ ही, साइबर क्राइम में शिकायत क्रमांक 20801250004460 दर्ज कराई गई है, जिसे दिल्ली पुलिस के शाहदरा विभाग ने स्वीकार कर लिया है।

संजय जैन ने कहा कि जैन समाज अपने तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि का कभी भी अपमान सहन नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूट्यूबर राज ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की और माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन और बड़े स्तर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मुद्दे पर आयोजित विशेष सभा में विश्व जैन संगठन के महामंत्री राजीव जैन रपरिया, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, मीडिया प्रभारी नितिन जैन सहित विशाल जैन, गौरव कांत जैन, शेखर जैन, नीरज जैन, धीरज जैन, अर्पित जैन, सोनल जैन, अंशू जैन, ऋषभ जैन, पिंसू जैन, उदित जैन और सुनील जैन ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...