निजी चिकित्सालय की लापरवाही के चलते गर्भवती की हुई दर्दनाक मौत

Share This

भरथना- परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रसव कराने पहुँची गर्भवती को सी0एच0सी0 पर प्रसव क्रिया की मना करने पर सम्बन्धित आशा ने मण्डी समिति रोड पर संचालित एक निजी चिकित्सालय ले जाकर महिला का ऑपरेशन करवा दिया। महिला की हालत बिगडने पर निजी चिकित्सालय का स्टाफ आनन-फानन में महिला को आगरा ले गया। इस बीच महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकपुरा के ग्राम गुरैयाबरहो निवासिनी द्रोपा देवी पत्नी मुरलीधर ने बताया कि उसकी पुत्रवधू रश्मिी शाक्य (26 वर्ष) पत्नी अनुराग शाक्य को प्रसव पीडा होने पर वह 16 जनवरी की रात्रि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुँची थी, जहाँ अस्पताल में तैनात कर्मियों द्वारा प्रसव कराने से मना कर दिया गया, मजबूरन 17 जनवरी को सम्बन्धित आशा गर्भवती रश्मिी को लेकर मण्डी रोड पर संचालित एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुँची और वहाँ मौजूद चिकित्सकों के अनुसार उसी दिन अपरान्ह्र 3 बजे उसका ऑपरेशन करवा दिया। ऑपरेशन क्रिया के बाद करीब 5 घण्टे तक परिजनों को नहीं मिलने दिया, जब परिजनों द्वारा विरोध किया गया, तब पता चला कि गर्भवती की हालत बिगड गई है और इसे आगरा ले जाना है। तब अस्पताल स्टॉफ खुद आनन-फानन में पुत्रवधू रश्मिी को कुछ परिजनों के साथ लेकर आगरा चला गया। जहाँ पुत्रवधू की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही मण्डी रोड पर संचालित हॉस्पीटल का स्टाफ ताला लगाकर रफू चक्कर हो गया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने निजी चिकित्सालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया तथा कार्यवाही की माँग करने लगी। मृतका की दो वर्षीय एक पुत्री आन्या है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज शमशुल हसन मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...