आशा कार्यकत्रियों के चयन में धांधली का आरोप, माकपा ने दिया ज्ञापन

Share This

शासनादेश का उल्लंघन करते हुए गुपचुप और धांधली से तैयार की गई कथित आशा कार्यकत्रियों की चयन सूची का जनहित में अनुमोदन न करने, जांच कराने और शासनादेश के अनुरूप पुनः चयन कराने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जिलाधिकारी श्री अवनीश राय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में शासनादेश को संलग्न करते हुए बताया गया कि जिले में कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर पर आशा कार्यकत्रियों के चयन में शासन के निर्देशों का उल्लंघन किया गया। इसमें चयन प्रक्रिया के दौरान सार्वजनिक सूचना देने, गांव में डुग्गी पिटवाकर जानकारी देने, विधवाओं, परित्यक्ताओं, गरीब महिलाओं को प्राथमिकता देने, 1000 की आबादी पर एक आशा नियुक्त करने और अनुसूचित जाति व अन्य वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। इन निर्देशों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार के माध्यम से सूचियां तैयार की गईं और अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति को भेज दी गईं।

माकपा नेता अमर सिंह शाक्य ने कहा कि उदाहरण के लिए, सरसईनावर स्वास्थ्य केंद्र के गढ़िया गांव में एक ही परिवार की तीन महिलाओं को चयन सूची में शामिल किया गया है, जबकि उस गांव की कुल आबादी मात्र 350-450 है। यह चयन पहले सीएचसी सरसईनावर के पूर्व अधीक्षक द्वारा रद्द कर दिया गया था। मौजूदा अधीक्षक ने भी इसे अनुचित बताया, लेकिन फिर भी इसे अनुमोदन के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने दूसरा उदाहरण देते हुए बताया कि बसरेहर स्वास्थ्य केंद्र के शंकरपुर गांव में अति गरीब विधवा उर्मिला और ममता द्वारा भरे गए फार्म को नजरअंदाज कर अपात्र व्यक्तियों का चयन किया गया। जबकि शासनादेश में विधवाओं को प्राथमिकता देने का स्पष्ट निर्देश है। उन्होंने कहा कि अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इसी प्रकार की अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं। इससे चयन प्रक्रिया में धांधली और लेनदेन से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शासनादेश का अनुपालन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

इसके साथ ही जिला सीटू ने फिरोजाबाद में श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग करने वाले श्रमिक नेता भूरी सिंह यादव की अवैध गिरफ्तारी की निंदा की और उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री और श्रम आयुक्त को भेजा। प्रतिनिधि मंडल में आशा कर्मचारी यूनियन (सीटू) की प्रदेश महामंत्री संगीता कश्यप, माकपा जिला मित्रपरिषद सदस्य प्रेमशंकर यादव, किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव और आशा कर्मचारी यूनियन की जिला संयुक्त मंत्री सुमित्रा देवी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...