घने कोहरे ने बिगाड़ा रेलवे का यातायात, ट्रेनों की घंटों देरी, यात्रियों को हुई परेशानी

Share This

इटावा। घने कोहरे के कारण बुधवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल पूरी तरह से बिगड़ गई। इस दौरान कई ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक देरी ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस में हुई, जो 11 घंटे 10 मिनट की देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची।

कोहरे के कारण अप और डाउन दोनों दिशा की ट्रेनों में देरी का सिलसिला जारी रहा। कुल मिलाकर 30 ट्रेनें घंटों की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं। इस दौरान सर्दी के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर खड़े रहने में कठिनाई हो रही थी। कई यात्री तो प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए ठंड से बचने के लिए बैठने की जगह ढूंढते नजर आए।

बुधवार को इटावा जंक्शन पर मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार शाम तक ट्रेनों के लेट होने का दौर जारी रहा। ट्रेन संख्या 64631 शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर 11 घंटे आठ मिनट, ट्रेन संख्या 12225 कैफियत एक्सप्रेस छह घंटे 45 मिनट, ट्रेन संख्या 15744 फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे 53 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा ट्रेन संख्या 20942 बांद्रा एक्सप्रेस छह घंटे 21 मिनट, ट्रेन संख्या 12544 वैशाली एक्सप्रेस छह घंटे चार मिनट, और ट्रेन संख्या 12403 लालगढ़-प्रयागराज प्रथम चार घंटे सात मिनट देरी से आईं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...