‘‘तलवार से खंजर से न बातों से मारिये, अगर मारना किसी को निगाहों से मारिये‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘तलवार से खंजर से न बातों से मारिये, अगर मारना किसी को निगाहों से मारिये‘‘ प्रेम की ओर ध्यान आकृष्ट कराने वाली श्रृंगार की पंक्तियां सुनकर उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने तालियों की गडगडाहट के साथ समूचा सदन गुंजायमान कर दिया।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला सरोजनी रोड स्थित जय वाटिका में सद्भावना साहित्य परिषद भरथना के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ बतौर अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता, पूर्व चैयरमैन नीता पोरवाल, एड0 रामपाल सिंह राठौर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त पूजा मिश्रा ने सरस्वती वन्दना पढकर कवि सम्मेलन को गति प्रदान की। वहीं डा0 पूनम चौहान ने श्रृंगार से सरावोर ‘‘बातें हैं किसी और से दिल मेें है कोई और, प्रीति की नई रीति ले आया है नया दौर व तलवार से खंजर से न बातों से मारिये, अगर मारना किसी को निगाहों से मारिये‘‘ पंक्तियां पढकर खूब वाहवाही लूटी तथा हरनाथ सिंह चौहान ने नारी सम्मान पर अपनी कविता सुनाई। साथ ही लवलेश यदुवंशी ने ‘‘अयोध्या में बना मन्दिर‘‘ पढकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम को नमन किया। के0के0 अग्निहोत्री ने कसम खाने वालों की संख्या बढ जायेगी व कुमार सूरज ने सब सलामत रहे ये दुआ कीजिये पढकर तालियां बटोरी। साथ ही नीरज पाण्डेय, डा0 एस0के0 श्याम, पूजा मिश्रा ने भी अपनी-अपनी पंक्तियों से साहित्यिक यात्रा करवायी। इस दौरान अरविन्द पोरवाल, रामशंकर वर्मा, शिवपाल सिंह चौहान, रघुराज सिंह कुशवाह, रामनरेश पोरवाल, अनिल श्रीवास्तव, कृष्णपाल सिंह राठौर, श्रीकृष्ण पोरवाल, ब्रहमप्रकाश श्रीवास्तव, महेश मंगल, मनोज सक्सेना, सुभाष श्रीवास्तव, शिवकुमार सक्सेना, देवेन्द्र यादव, असित पाल, विकास श्रीवास्तव, राजेन्द्र शुक्ला सहित सैकडों साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...