जनधन योजना के तहत खोले गए 20 हजार से अधिक खाते निष्क्रिय, केंद्र सरकार की योजना पर सवाल

Share This

इटावा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जनधन योजना जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। इस योजना के तहत खोले गए 20 हजार से अधिक बैंक खाते निष्क्रिय हो चुके हैं। इन खातों में से कई खाताधारकों के एक से अधिक खाते थे, तो कुछ खातों में दो साल से कोई लेन-देन न होने के कारण वे बंद हो गए हैं।

पोईएम जन धन योजना के तहत बैंकों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को खाते खोलने के लिए प्रेरित किया था। पहले चरण में हर घर में एक बैंक खाता खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पूरा कर लिया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में हर घर के सभी सदस्यों को बैंक खाता खोलने के प्रयास किए गए थे। 2014 से अब तक इस योजना के तहत जिले में लोगों के खाते खोले जाते रहे हैं।

जिले में 31 दिसंबर 2024 तक कुल 42,748 बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जिसमें युवाओं के खाते भी शामिल हैं। हालांकि, वर्तमान में जिले में केवल 21,820 बैंक खाते ही सक्रिय हैं, जबकि बाकी के 20,928 खाते निष्क्रिय हो चुके हैं। इन खातों में दो साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और बाकी खातों में भी लेन-देन नाममात्र का 1000 रुपये का लेन-देन हुआ है।

वहीं, कुछ खाताधारकों ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वे खातों का उपयोग नहीं करते हैं, क्योंकि उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पहले से ही अन्य बैंकों के खातों से पूरी हो रही हैं। इसके अलावा, कई खातों में न्यूनतम राशि जमा होने के कारण इन्हें सक्रिय रखना भी मुश्किल हो गया है।

यह स्थिति जनधन योजना की सफलता पर सवाल खड़े करती है। सरकार को अब इस योजना की कार्यक्षमता और लोगों के बीच इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाने होंगे, ताकि इस योजना का उद्देश्य सही तरीके से पूरा हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इसके लाभ से जुड़ सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...