प्लेटफार्म से नीचे गिरने पर व्यक्ति का हाथ कटा

Share This

भरथना- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेेन में चढने के दौरान परिजनों का सन्तुलन बिगडने पर उन्हें बचाने के प्रयास के चलते एक व्यक्ति प्लेटफार्म और टेªन के बीच जा गिरा। जिससे उसका एक हाथ मौके पर ही कट गया। जबकि परिजनों के मामूली चोटें आयीं हैं। गम्भीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सैंफई चिकित्सालय उपचार हेतु रिफर किया गया।

घटना के दौरान मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ग्राम डिभौली (चकरनगर) निवासी ब्रहमशंकर अपनी सास स्मृति देवी व पत्नी शकुन्तला देवी के साथ आगरा-लखनऊ सुपरफास्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस से अपनी रिश्तेदारी में रूरा जा रहे थे। उक्त ट्रेन सुबह करीब 9 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने के उपरान्त जैसे ही लखनऊ के लिए रवाना होने लगी, इसी बीच उक्त सभी लोग जल्दबाजी करके ट्रेन में चढने का प्रयास करने लगे। इसी बीच परिजनों का सन्तुलन बिगडने और उन्हें बचाने के प्रयास के चलते ब्रहमशंकर गिर गया। जिससे उसका एक हाथ कट गया, जबकि उसकी पत्नी व सास भी मामूली चोटिल हो गयी। घटना घटित होते ही अन्य परिजनों में हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी जवान घटनास्थल पर पहुंच गये।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...