इटावा महोत्सव में जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, टीमों ने जीते मुकाबले

Share This

इटावा। इटावा महोत्सव के तहत आयोजित जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन के मुकाबले काफी रोमांचक रहे। पहले मैच में नाइट राइडर्स ने भरथना मोढ़ी क्लब को 3-0 से हराया। इस शानदार जीत के बाद नाइट राइडर्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

दूसरे मैच में सुदिति ग्लोबल इंटर कॉलेज और एसएवी इंटर कॉलेज भरथना के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एसएवी इंटर कॉलेज भरथना ने 1-0 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में फ्रेंड्स क्लब ए ने स्टेडियम बी की टीम को 4-1 से हराया। चौथे मैच में फ्रेंड्स क्लब बी ने स्टेडियम सी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में स्टेडियम ए की टीम ने नाइट राइडर्स को 5-0 से हराया, वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ए की टीम ने एसएवी कॉलेज भरथना को 4-0 से पराजित किया। तृतीय क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रेंड्स क्लब ए ने सेंट पीटर्स स्कूल जसवंतनगर को 4-0 से हराया, जबकि चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई बी ने फ्रेंड्स क्लब बी को 6-3 से हराया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक अध्यक्ष गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने किया। सभी मैचों में प्रतिभागियों का उत्साह और खेल भावना देखने योग्य थी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...