टीचर्स क्लब ने मोतीझील क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में जीता खिताब

Share This

 इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीचर्स क्लब ने मोतीझील क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में टीचर्स क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मैच में टीचर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनूप ने शानदार 73 रन बनाए, गौरव पाठक ने 42 रन और विपिन ठाकुर ने 38 रनों की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में मोतीझील क्लब की ओर से देवांश ने 2 विकेट चटकाए, जबकि निशांत, अजय, और आशीष यादव ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी मोतीझील क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवरों में 169 रन ही बना सकी। मोतीझील की ओर से ओम और नवीन ने 35-35 रन बनाए, जबकि निशांत ने 24 और अभिषेक ने 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में टीचर्स क्लब के गौरव पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, वहीं मोहित और सलमान ने 1-1 विकेट लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोतीझील क्लब के आशीष यादव को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

मुख्य अतिथि एसएसजीआई और डीपीएस के चेयरमैन विवेक यादव ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य विशन चंद्र अग्रवाल, शांति स्वरूप पाठक, सईद नकवी, और धर्मेंद्र बंसल ने मुख्य अतिथि विवेक यादव का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मैच के दौरान कपिल चतुर्वेदी, कुलदीप यादव, और रिशी दुबे समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच में अंपायरिंग सौरभ पाठक और गौरव सोनी ने की, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा इंद्रजीत सिंह मधु ने संभाला। इस मैच ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया और इटावा महोत्सव की गरिमा में चार चांद लगाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...