इटावा, सोमवार: कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने सोमवार की शाम नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए। शरद बाजपेयी ने खुद मौके पर पहुंचकर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की, ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।

भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा, “इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे में प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था बेहद जरूरी है। इससे न केवल राहगीरों को, बल्कि जानवरों को भी राहत मिलती है। हमने राजागंज, छैराहा, कटरा टेक चंद्र सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। जब तक ठंड जारी रहेगी, तब तक यह सेवा जारी रहेगी। जो स्थान अब तक छूट गए हैं, वहां भी जल्द ही अलाव जलवाए जाएंगे।”

उन्होंने जनता से अपील की कि शाम के वक्त आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें। शरद बाजपेयी ने कहा, “खाली पेट न रहें, ठंड से बचाव करें। मेरा उद्देश्य सदैव जनता की सेवा करना है, और मैं आपकी सेवा में हर समय तत्पर हूं। यदि किसी को किसी भी प्रकार की जरूरत हो, तो मुझसे संपर्क करें।”

इस अवसर पर उनके साथ हरिओम दुबे, दिलाशा राम यादव, सुनील मिश्रा, राजीव दुबे, विमलेश तिवारी, कपिल चौबे, दिनेश दिवाकर, आकाश दिवाकर, जीशान, राम दिवाकर, यश दिवाकर, पवन जैन, अभय मिश्रा, शिवम दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
