सर्दी के मौसम में सब्जियों के दामों में आई गिरावट, बढ़ी हरी सब्जियों की आवक

Share This

इटावा। सर्दी के बढ़ने के साथ ही सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। टमाटर की कीमत अब 15 से 20 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि मटर 40-50 रुपये किलो और प्याज 40 रुपये किलो में बिक रहा है। इस दौरान आलू का नया सीजन शुरू हो चुका है और थोक बाजार में आलू का भाव 14 से 17 रुपये किलो हो गया है, वहीं फुटकर बाजार में नया आलू 20 से 25 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है।

सब्जी व्यापारी पप्पू गुप्ता ने बताया कि इस समय मटर की कीमत 30 से 35 रुपये किलो है, लेकिन फुटकर बाजार में इसकी कीमत 40-50 रुपये किलो के बीच है। मटर की आपूर्ति जालौन और पंजाब से हो रही है, जो मार्च तक जारी रहेगी। मटर की फसल अच्छी होने के कारण दामों में कुछ अंतर आ सकता है। इसके साथ ही, हरी सब्जियों की आवक भी बढ़ने की संभावना है।

आढ़तियों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, हरी सब्जियों की आपूर्ति भी बढ़ेगी, जिनमें पालक, सोया, मेथी और बधुआ जैसी सब्जियों की प्रमुखता होगी। इन सब्जियों की आपूर्ति में बढ़ोतरी से दामों में और गिरावट आ सकती है। खासकर 16 जनवरी से सहालग के समय में सब्जियों की खपत बढ़ेगी, लेकिन आर्थ‍िक स्थिति को देखते हुए दाम स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है।

नए आलू की फसल बाजार में तेजी से आने लगी है, जिसके कारण आलू के दाम में कमी आई है। हालांकि, पुराना आलू अब भी 30 से 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से फुटकर बाजार में बिक रहा है। नया आलू और अन्य हरी सब्जियों की आपूर्ति बढ़ने से बाजार में सब्जियों के दामों में और गिरावट का अनुमान है, जो आम जनता के लिए राहत की बात है। इस सर्दी में सब्जियों के दामों में गिरावट आने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है और आने वाले दिनों में सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने से दामों में और कमी आने की संभावना है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...