ऊमरसेंडा गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत ओमप्रताप सिंह का पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ओमप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की दिशा में अग्रसर हैं। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किसान, व्यापारी और महिलाएं निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भयमुक्त समाज की कल्पना साकार हुई है, और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। ओमप्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि सभी लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
स्वागत कार्यक्रम में मोना चौबे, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, गौरव तिवारी, विष्णु ठाकुर जैसे कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने ओमप्रताप सिंह की नेतृत्व क्षमता की सराहना की और पार्टी को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

