इटावा ब्लाक बढ़पुरा की ग्राम पंचायत कांधनी में कुछ माह पहले ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन के बाद से ग्राम प्रधान का पद रिक्त पड़ा हुआ था। इस स्थिति में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के सुचारू रूप से संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत कांधनी में विकास कार्यों में कोई विघ्न न आए, इसके लिए ग्राम पंचायत कार्य समिति का चुनाव कराया गया। इस चुनाव में ग्राम पंचायत के सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वदेश कुमार को कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप में चयनित किया है।
स्वदेश कुमार अब ग्राम पंचायत के उप चुनाव होने तक कार्यवाहक प्रधान के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। यह कदम ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।