बाल मजदूरी का कड़वा सच चंद पैसों की कीमत पर बुझ गया एक मासूम का दीपक

Share This

जनपद इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में बाल मजदूरी की कड़वी सच्चाई एक बार फिर सामने आई, जब शेखूपुर जखोली से इधौआ रोड पर नई रेलवे लाइन के पुल के नीचे एक ट्रैक्टर व थ्रेसर के पलटने से 12–13 वर्षीय कुश (छोटू), पुत्र अरविंद कुमार निवासी इधौआ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन से चार अन्य नाबालिग बच्चे भी घायल हुए, जो खेतों में मजदूरी करने गए थे।

यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर बाल मजदूरी पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है। ट्रैक्टर और थ्रेसर मालिक अपनी मजदूरी लागत कम करने के लिए 10–15 वर्ष तक के बच्चों को काम पर लगाते हैं, जो कानून के साथ-साथ मानवता के भी खिलाफ है। बाल मजदूर बच्चों से धान काटने, गेहूं कटाई, आलू खुदाई जैसे जोखिम भरे काम करवाए जाते हैं, जिससे उनके जीवन को हर पल खतरा बना रहता है।

हादसा यह भी संकेत देता है कि कई माता-पिता भी मजबूरी या अनजाने में अपने मासूम बच्चों को हर तरह के काम पर भेज देते हैं। थ्रेसर कटाई से लेकर खेतों में कठिन मजदूरी तक, 12–13 साल के बच्चे बड़ी संख्या में खेतों में काम करते नजर आते हैं, जो समाज के लिए एक शर्मनाक स्थिति है।

कुश की मौत ने एक बार फिर दिखा दिया कि पढ़ने-लिखने की उम्र में बच्चों को मजदूरी पर भेजना उनके बचपन, उनके भविष्य और उनके जीवन के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह केवल प्रशासन या कानून की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज और परिवारों को मिलकर सोचना होगा कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। बाल मजदूरी पर रोक तभी लग सकेगी, जब समाज, अभिभावक और जिम्मेदार लोग इस गंभीर समस्या को समझें और बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक भविष्य देने की दिशा में कदम उठाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...