UPUMS सैफई के डॉ. अंकित मित्तल को IAACON 2025 में मिला विशेष सम्मान, आर्थ्रोप्लास्टी क्षेत्र में शोध को मिली सराहना

Share This

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS), सैफई के लिए गौरव का क्षण रहा जब आर्थोपेडिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकित मित्तल को इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 21वें IAACON 2025 में बतौर विशिष्ठ फैकल्टी आमंत्रित किया गया। देशभर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. मित्तल की भागीदारी को चिकित्सा समुदाय ने अत्यंत सराहा।

डॉ. मित्तल ने सम्मेलन में “हिप जॉइंट के लिए डायरेक्ट एंटीरियर एप्रोच” पर आधारित कार्यशाला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने न सिर्फ तकनीकी व वैज्ञानिक चर्चाओं में सक्रिय योगदान दिया बल्कि आर्थ्रोप्लास्टी के उन्नत तरीकों पर अपने अनुभव भी साझा किए।

सम्मेलन में उन्होंने दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में अपना शोध प्रस्तुत किया:
IAA गोल्ड मेडल पेपर
यंग सर्जन्स फोरम पेपर

उनके शोध—“अनसीमेंटेड बनाम सीमेंटेड THR के फंक्शनल आउटकम्स का मिड-टर्म तुलनात्मक विश्लेषण: 6-वर्षीय फॉलो-अप”—को सम्मेलन में विशेष सराहना मिली। यह अध्ययन कुल हिप आर्थ्रोप्लास्टी के क्षेत्र में उपयोगी क्लिनिकल मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिसे चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया।

डॉ. मित्तल ने इस उपलब्धि का श्रेय UPUMS के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह को देते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में शोध और शिक्षा के उत्कृष्ट वातावरण ने ही उन्हें ऐसे मंच पर योगदान देने का अवसर प्रदान किया।

UPUMS ने डॉ. मित्तल की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और इसे संस्था की शैक्षणिक श्रेष्ठता का प्रमाण बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...