नगर पंचायत लखना की बोर्ड बैठक में हुई प्रमुख निर्णयों की घोषणा

Share This

लखना  नगर पंचायत लखना की बोर्ड बैठक शुक्रवार को चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 9 सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान, सामूहिक रूप से ईओ को नगर पंचायत से संबंधित नौ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से हर माह बोर्ड बैठक कराए जाने की मांग की गई, साथ ही सदस्यों की अनुपस्थिति में जनप्रतिनिधियों को बैठक में बैठने की अनुमति देने की भी बात की गई।

बैठक में बोर्ड में सभासदों द्वारा रखे गए चार प्रमुख प्रस्ताव भी पास किए गए। इनमें नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में नालों की सफाई कराए जाने, सेक्शन मशीन को सही कराने, कालका देवी मुहाल स्थित सब्जी मंडी के पास शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार कराने और पुरावली दरवाजा मोहल्ला में नगर पंचायत की जगह की पैमाइश कराए जाने का प्रस्ताव शामिल था। सभी सभासदों ने एक मत से इन प्रस्तावों पर स्वीकृति दी।

इस बैठक में प्रमुख रूप से सभासद रंजना देवी सहित अन्य 9 सभासदों ने भाग लिया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और नगर पंचायत के कार्यों के सुधार के लिए सुझाव दिए।

चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल ने बैठक में उपस्थित सभी सभासदों को उनके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद दिया और नगर पंचायत के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक के अंत में, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन स्वीकृत प्रस्तावों को जल्द से जल्द कार्यान्वित किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...