एएनएम अनिल कुमारी को भावभीनी विदाई

Share This

चकरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली गड़िया में तैनात एएनएम अनिल कुमारी को बुधवार को उनके सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, सभी कर्मचारी और स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। विदाई समारोह में सभी ने एएनएम अनिल कुमारी के समर्पण और उनके योगदान की सराहना की।

सीएचसी अधीक्षक महेश पाल ने इस अवसर पर एएनएम अनिल कुमारी के सेवा काल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी को निभाया और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने एएनएम अनिल कुमारी की ईमानदारी और समर्पण की भी सराहना की। उनके कार्यकाल में क्षेत्रीय लोगों को कई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

समारोह में डॉ. शिवम पाल, ब्लॉक लेखा प्रबंधक गोपाल नारायण बक, कम्युनिटी प्रबंधक शिवराज सिंह और ब्लॉक प्रशिक्षण अधिकारी गौरव यादव भी उपस्थित रहे। सभी ने एएनएम अनिल कुमारी की सेवानिवृत्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह में एएनएम अनिल कुमारी की सेवाओं को याद करते हुए उनके योगदान को उच्चित किया गया। एएनएम के कार्यों और उनके मरीजों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए समारोह में उपस्थित सभी ने उन्हें नमन किया।

विदाई समारोह के दौरान एएनएम अनिल कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्वास्थ्य सेवा में अपने योगदान को प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी