सुपर स्पेशियलिटी 500 बेडे्ड चिकित्सालय की ओपीडी का शुभारंभ

Share This

सैफई (इटावा) 02 जनवरी 2025। अनिल कुमार पाण्डेय। यूपीयूएमएस के अर्न्तगत् संचालित नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी 500 बेडे्ड चिकित्सालय की ओपीडी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) पी0के0 जैन ने फीता काटकर एवं भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद किया। शुभारंभ अवसर पर पूर्व वीसी प्रो0 (डा0) प्रभात कुमार सिंह, प्रतिकुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव, कुलसचिव प्रो0 (डा0) चन्द्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 (डा0) एस0पी0 सिंह, प्रभारी-ओपीडी प्रो0 (डा0) गणेश कुमार वर्मा, प्रो0 (डा0) आई0के0 शर्मा, निदेशक वित्त जगरोपन राम, संयुक्त निदेशक (सामग्री प्रबन्धन) डा0 धीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर, कार्यदायी संस्था यूपीआरएन के प्रोजेक्ट मैनेजर ए0के0 सिंह, विभिन्न विभागों के फैकेल्टी मेम्बरस्, चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। पहले दिन सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में 203 मरीजो ने दिखाया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) पी0के0 जैन ने 500 बेडे्ड सुपर स्पेशियलिटी के शुभारंभ पर बताया कि 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय की स्थापना का उद्देश्य इटावा तथा आस-पास के जिलों के लोगों के गंभीर बीमारियों के इलाज की जरूरत को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। यहॉ ओपीडी के शुरू होने से मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बडे़ शहरों की ओर नहीं जाना पडे़गा। 500 बिस्तरों वाला यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधायें प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में ओपीडी ब्लाक को शुरू किया गया है। इसके बाद आप्रेशन व भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जायेगी।
प्रतिकुलपति एवं विभागाध्यक्ष न्यूरोलॉजी प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने बताया कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी सेवा शुरू हो चुकी है। इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में अत्याधुनिक ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन चिकित्सा के अलावा गहन चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है। सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय प्रदेश तथा देश के सभी हिस्से से आये मरीजों को सरकारी दर पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 (डा0) एसपी सिंह ने बताया कि 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय की ओपीडी में अभी न्यूरोलॉजी, स्लीप मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, रेडिएशन ऑकोलॉजी (कैंसर ओपीडी) सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, पेन क्लिनिक, यूरोलॉजी, एण्डोक्राइन सर्जरी, कार्डियोवेस्कुलर एण्ड थोरोसिक सर्जरी (सीबीटीएस), ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन आदि की ओपीडी शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन विभागों के शुरू हो जाने से आपातकालीन स्थिति में बाहर जाने वाले मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।

कार्डियोलॉजी ओपीडी में दिखाने आए 98 वर्षीय लटूरी सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इससे बेहतर ओपीडी सुविधाओं का अनुभव नहीं किया है। पहली बार मैं सैफई के इस सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में दिखाने आया हूॅ और वाकई मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। आसानी से पर्चा कट गया। डाक्टर को दिखा लिया और तुरन्त दवा भी मिल गयी। वाकई बहुत अच्छा है।
ऑंकोलॉजी ओपीडी में दिखाने आये 56 वर्षीय विष्णु ने बताया कि आज सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में आकर तथा यहॉ की सुविधाओं को देखकर लग रहा है कि गंभीर बीमारियों की ओपीडी अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। खास बात यह है कि सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में सभी व्यवस्था जिसमें जॉचे तथा दवा भी यहीं उपलब्ध है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...