भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला विधी (साम्हों) के मूल निवासी भालाफेंक के पैरा एथलीट्स खिलाडी अजीत सिंह यादव को आगामी 17 जनवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरूस्कार 2024 से सम्मानित किया जायेगा।
खिलाडी अजीत सिंह यादव ने दूरभाष पर बताया कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरूस्कार 2024 की घोषणा की गई है। जिसमें आगामी 17 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उन्हें अर्जुन पुरूस्कार 2024 से सम्मानित करेंगी। उन्होंने बताया कि उक्त समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 47 खिलाडियों को विभिन्न पुरूस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।

