इटावा। दिल्ली से बिहार में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों के खिलाफ चौबिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार सुबह चौपला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार से 550 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की। शराब बिहार में तस्करी के लिए लाई जा रही थी, और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते से शराब की तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से पूछताछ में पुलिस को गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और दरभंगा जिले के कई स्थानीय तस्करों के नामों के सुराग मिले हैं।
एसएसपी ने इस मामले में पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया है और इन अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टास्क सौंपा है। पुलिस ने तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेज कर दी है।
