चंबल नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर लोक समिति का धरना

Share This

सोमवार को तहसील परिसर में लोक समिति ने चंबल नदी पर पुल निर्माण और विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की जातीं, तो वे 13 जनवरी को जिला मुख्यालय पर फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने कहा कि बरेछा में चंबल नदी पर स्थायी पुल का निर्माण अत्यधिक आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जानी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को नदी पार करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पुल निर्माण पूरा होने तक नदी पार करने के लिए पीपों का पेंटून पुल बनाया जाए या फिर स्टीमर की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

समिति ने अपने ज्ञापन में अन्य विकास कार्यों की भी मांग की। इनमें बंद पड़े सरकारी नलकूपों को फिर से चालू करना, डीएपी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करना, और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करना शामिल है। समिति ने यह भी चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद समिति ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है और कहा कि अगर इन मुद्दों का समाधान जल्दी नहीं किया गया, तो वे आगामी समय में और बड़े आंदोलन की योजना बनाएंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी