ग्राम पंचायत और जल निगम की खींचतान में छह गांव के लोग 15 दिनों से पानी के लिए तरस रहे

Share This

इटावा। ग्राम पंचायत और जल निगम के बीच की खींचतान के कारण छह गांव के लोग पिछले 15 दिनों से पानी की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। कदमपुर क्रम पंचायत में स्थित पानी की टंकी की मोटर खराब हो जाने से पांच हजार लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इस मोटर के खराब होने के बाद इन गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, और लोग हाथों में बाल्टी लेकर एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत के उदयपुर खुर्द, किशनपुर, गोकुलपुर, उदयपुर कलां, और रमग्रा गांवों में जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन मोटर खराब होने के बाद पानी की सप्लाई रुक गई है। अब लोग जरुरत के पानी के लिए हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं, लेकिन हैंडपंप भी अधिकांश जगहों पर खराब हो गए हैं। केवल कुछ ही चालू हैंडपंपों से लोग पानी जुटाने में कामयाब हो पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान अवनी कुमार सहित ग्रामवासियों ने ब्लॉक और जल निगम से शिकायत की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द मोटर को ठीक नहीं किया गया, तो उनका जीवन और भी मुश्किल हो जाएगा।

ग्रामवासियों की स्थिति यह है कि वे एक-एक बूँद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और जल निगम की लापरवाही के चलते उनका जीवन दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मोटर ठीक कराने की मांग की है ताकि उनकी जलापूर्ति फिर से शुरू हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी