रंजिश में युवक को पीटकर थाने पहुंचाने का मामला, जनप्रतिनिधि सहित आरोपी फरार

Share This

बसरेहर। रंजिश के चलते एक जनप्रतिनिधि और उसके बेटे पर युवक के साथ मारपीट और उसे तमंचे के झूठे आरोप में फंसाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मामला फर्जी पाए जाने के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। चौबिया क्षेत्र के एक गांव के जनप्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह शीतला माता मंदिर के पास उसके बेटे पर अमन नामक युवक ने तमंचे से फायर किया। घटना के बाद जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों ने अमन को पकड़कर थाने ले जाकर तमंचे के साथ पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी बेचन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मामला फर्जी निकला। अमन, जो कि गणेशपुर भूटा का निवासी है, अपने मामा के घर रमपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। जनप्रतिनिधि के बेटे और उसके साथियों ने रंजिश के चलते उसे गांव से पकड़कर मारपीट की और फर्जी आरोप लगाकर थाने ले गए।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि ऊसराहार क्षेत्र में कांवड़ चढ़ाने को लेकर जनप्रतिनिधि के बेटे और अमन के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश में युवक को फंसाने की साजिश रची गई।मामला फर्जी साबित होने पर जनप्रतिनिधि और उसका परिवार फरार हो गया। पुलिस ने जनप्रतिनिधि, उसके बेटे और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

थाना प्रभारी बेचन कुमार सिंह ने कहा, “युवक को झूठे मामले में फंसाने और मारपीट करने के आरोप में जनप्रतिनिधि और उसके सहयोगियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है।”घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी