प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल

Share This
चकरनगर/इटावा। क्षेत्र के गांव गौहानी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में हो रहे पेवर्स (ईंटो के फर्श) से विद्यालय के बच्चों द्वारा ईंटों की खेप करते दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। बच्चों से निर्माण कार्य में मदद कराने पर आपत्ति उठाई जा रही है।लोगों का कहना है कि बच्चे विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। अध्यापक उनको शिक्षा देने के स्थान पर उनसे काम ले रहे हैं।
हालांकि बच्चों की काम करने की उम्र भी नहीं है। श्रम कानून भी नाबालिग बच्चों से काम करवाने की इजाजत नहीं देता है। राज्य सरकार ने निर्देश दे रखे हैं कि किसी भी स्कूल में बच्चे शैक्षणिक कार्यों के अलावा कोई दूसरा कार्य नहीं करेंगे अगर किसी स्कूल में बच्चों से काम करवाया जाता है तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।
प्राइमरी विद्यालय गौहानी में विद्यालय परिसर मैं कार्य चल रहा है जिसमें पढ़ने वाले बच्चों पर ही कार्य कराया जा रहा है जिसमें मास्टर साहब खड़े होकर बच्चों पर कार्य करा रहे हैं आखिरकार जब बच्चे स्कूल में मजदूरी का कार्य करेंगे तो पढ़ाई कब करेंगे इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जांच करुंगा और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में पड़ोसी ने बताया कि विद्यालय में कुछ कार्य करवाया जा रहा है जो ठेकेदार के द्वारा हो रहा है।
इंटरलॉकिंग  पहले से फर्श पर बिछी हुई थी जो इस ईंट का नुकसान होते देख प्रधानाध्यापक ने बच्चों से यह विद्यालय के हक में उठाने का कार्य करवाया लेकिन अफसोस जनक बात तो यह है कि अध्यापक को जब इतनी ही पीड़ा थी तो वह खड़ा-खड़ा क्या देख रहा है उसे भी उस ईटों पर हाथ लगाकर ही बच्चों से मदद लेनी चाहिए थी जबकि ऐसा नहीं किया गया।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी