वर्तमान में संस्कार देना बहुत ही जरूरी है : गीता चतुर्वेदी

Share This

वर्तमान में संस्कार देना बहुत ही जरूरी है : गीता चतुर्वेदी इकदिल, बृह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय इकदिल केंद्र द्वारा 88 वीं महाशिवरात्रि पर्व पखबाड़ा के तहत धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शिवपूजन तथा ब्रह्मकुमारी बहनों और अतिथियों के स्वागत के साथ की गई। मंच का संचालन बी के सुधा बहन ने किया । इटावा से आई हुई मुख्य अतिथि सेवानिवृत सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सरला वर्मा ने महाआरती और पूजन किया । उन्होंने कहा कि ग्रहस्थ जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को आध्यात्म की बहुत आवश्यकता । लखना से आई हुई प्रेम दीदी ने शिवरात्री का महत्व समझाया उन्होंने कहा व्रत के और जागरण साथ साथ आत्मा के मूल संस्कारों गुणों को जैसे प्रेम, खुशी, ज्ञान , पवित्रता, शान्ति आदि की जागृति से समाज में लड़ाई झगड़ा , भ्रष्टाचार खत्म होगा । कामेंत सेंटर से मंजू दीदी ने परमात्मा का परिचय देते हुए कहा जिसको सभी धर्मो के लोग माने परमात्मा वही है जो निराकार है । अनेक धर्मों ने किसी ने गॉड, अल्लाह, ईश्वर, ओमकार , नाम दिए वो निराकार ज्योति स्वरूप शिव हैं। जो देवों के देव है ,अभोगता हैं। वही परमात्मा हैं। भरथना से अनीता दीदी ने समझाया कि राजयोग के अभ्यास से अनेक बीमारी , तनाव, दूर होते हैं जब हम अपने आत्मा निश्चित कर शिव परमात्मा से अपनी बुद्धि जोड़ कर उनसे शक्ति लेते है वो निराकार शिव सर्जनों का भी सर्जन है। दीपिका बहन ने समझाया की शिव अजन्मा त्रिमूर्ति, रचैता ब्रह्मा , विष्णु,शंकर,और सर्व देवों के भी वो रचैता हैं । निराकार , ज्योति स्वरूप ,लिंगरूप हैं , शंकर शरीर धारी ,परिवार सहित आकारी , पतित सृष्टि को निराकार से आज्ञा पाकर संघार करने वाले देवता हैं । इटावा से आई हुई कवित्री गीता चतुर्वेदी जी ने कविता के माध्यम से समाज के उत्थान की एक नई दिशा दी उन्होने समझाया समाज को नैतिकता की बहुत आवश्यकता है। ब्रद्ध, माता के सेवा के लिए । बच्चों को संस्कारी बनाना बहुत जरुरी है। इकदिल शाखा की संचालिका अन्नपूर्णा बहन ने आए हुए अतिथियों और सभी श्रोता भाई बहनों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में एडवोकेट अमित त्रिपाठी, समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट ने भी अपने विचार रखे l इस अवसर पर बी के सुरेन्द भाई , संदीप वर्मा ओम वाटिका वाले , बी के निर्मला, राधा, संदीप आर्टिस्ट आदि उपस्थित रहे । अनिकेत राठौर व जान्हवी ने शिव तांडव प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया l

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...