Tuesday, July 8, 2025

बीजेपी जनता को परेशान करने के लिए कुछ भी कर सकती है–शिवपाल सिंह

Share This

इटावा। कुछ दिन पूर्व लखनऊ से आंखों का ऑपरेशन कराकर स्वस्थ होकर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव कल शाम को अपने आवास इटावा पहुंचे थे। लोकसभा सीट बदायूं से उम्मीदवार घोषित होने के बाद आज सुबह इटावा से बदायूं के लिए अपने काफिले के लिए निकले ।सपा  शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर कसे तीखे तंज।

आज सुबह सैफई पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि आज से हम यहां से चल दिए हैं और आज से लोकसभा बदायूं में जनसंपर्क की शुरुआत हो गई है। सी ए ए कानून के बारे में बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी कुछ भी कर सकती है जनता को परेशान करने के लिए। कल फरूखाबाद मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भक्तों पर गोली कांड को लेकर दिए गए संबोधन के बारे में कहा कि, भारतीय जनता पार्टी हमेशा पुरानी बात उखड़ती है उस समय जो भी कुछ हुआ था कोर्ट के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया था। अंत में शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पास किसी तरीके का कोई मुद्दा नहीं है कि इन्हीं बातों से वह चुनाव जीतना चाहते हैं।

वहीं सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपनी सोशल साइट्स एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें आज बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क यात्रा के बारे में जिक्र किया है उन्होंने लिखा है इस क्षेत्र से दर्शकों का पुराना आत्मीय रिश्ता है मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से हैं और यादें हैं। उन्होंने कहा कैसे कह दूं की मुलाकात नहीं होती रोज मिलते हैं पर बात नहीं होती।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स