इटावा रामलीला मैदान में पीताम्बरा महायज्ञ के भंडारे में फूड विभाग की कार्रवाई पर हंगामा, अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति शांत

Share This

इटावा के रामलीला मैदान में चल रहे पीताम्बरा महायज्ञ के भंडारे में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब फूड विभाग की टीम प्रसाद का सैंपल लेने पहुंची। जैसे ही विभाग की अधिकारी गायत्री और मृत्युंजय कुमार रसोई में पहुंचे और प्रसाद का सैंपल लिया, यज्ञ समिति के व्यवस्थापकों ने आपत्ति जताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

फूड विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। ऐसे में फूड प्वाइजनिंग की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत सैंपल लेना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों में बड़े धार्मिक आयोजनों में फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं सामने आने के चलते यह कार्रवाई सतर्कता के तौर पर की गई थी। अधिकारियों ने मौके पर ड्यूटी आदेश की प्रति भी दिखाई, लेकिन मौजूद कुछ लोगों ने उसे फाड़ दिया।

इधर, यज्ञ समिति के व्यवस्थापकों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना रसोई में प्रवेश कर सैंपल लेना धार्मिक परंपरा का अनादर है। इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं में भी नाराज़गी देखी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण राय, मुख्य खाद्य अधिकारी राजेश द्विवेदी और जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा का सम्मान करते हुए भविष्य में पूर्व सूचना के बाद ही ऐसी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा मानक भी सुनिश्चित रहेंगे।

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हो गया और यज्ञ स्थल पर व्यवस्था सामान्य रूप से बहाल हो गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...