प्रदर्शनी में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टाल का हुआ भव्य शुभारंभ

Share This

इटावा। प्रदर्शनी में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भव्य स्टाल का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव के द्वारा किया गया । इस विशिष्ट स्टाल को प्रदर्शनी के 113 वर्ष के गौरवशाली इतिहास में पहली बार देखकर आम जनमानस में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस भव्य उद्घाटन में भारी भीड़ उपस्थित दिखाई दी। विदित हो कि,इटावा महोत्सव एवम् प्रदर्शनी के 113 वर्षो के पुराने इतिहास में यह प्रदर्शनी पहली बार लगाई गई है।

स्टॉल पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रचार प्रसार हेतु प्रशिक्षण की भी समुचित व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण द्वारा जनमानस को राज्य सरकार द्वारा घोषित विभिन्न आपदाओं की जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ साथ आपदा के समय में क्या करें क्या न करें के लिए विशेष एक स्टडी काउंटर भी लगाया गया है। जहा जिला आपदा विशेषज्ञ अवनीश दुबे द्वारा उन्हें आपदा प्रबंधन की अभूतपूर्व जानकारियां दी जा रही है।
प्रशिक्षण एवं आपदा प्रदर्शनी में आने वाले सभी आगंतुकों को आपदा प्रबंधन द्वारा आकर्षित करने के लिए लकी ड्रॉ कूपन की भी व्यवस्था भी की गई है, जिसमे आगंतुकों को स्टॉल पर निर्धारित समय अवधि तक प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें इस योजना में शामिल किया जा रहा है। लकी ड्रॉ के विजेताओं का चयन अंतिम दिवस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया जायेगा। आपदा प्रबंधन के स्टाल से आम जनमानस को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी इटावा ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा की इस अनूठी जन जागरूकता की शानदार पहल की जमकर तारीफ करते हुए जनपद के आम जनमानस को अधिक से अधिक संख्या में इस विशेष स्टाल पर आकर आपदा प्रबंधन से जानकारियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा एसडीएम न्यायिक सदर मलखान सिंह, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, दैवीय आपदा लिपिक राना बेगम,जिला आपदा विशेषज्ञ इटावा अवनीश दुबे, दैवीय आपदा लिपिक निर्मला दुबे, तहसीलदार सदर,तहसीलदार सैफई,जसवंतनगर,ताखा,
चकरनगर,भरथना,प्रभारी तहसीलदार अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी इ0 विनयमणि त्रिपाठी,ताखा एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय,अवर अभियंता डी पी मित्तल,विजय कुमार सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इटावा द्वारा नियुक्त जनपदस्तरीय मास्टर ट्रेनर में सर्पदंश विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी, अच्युत कुमार त्रिपाठी (जिला स्काउट मास्टर),डॉ पीयूष दिक्षित (ब्लॉक स्काउट मास्टर) देवेंद्र सक्सेना प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट इटावा शिक्षिका रफिया बेगम
उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत अर्चना मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मधुर धुन के बैंड के साथ किया। वहीं आपदा प्रबंधन स्टाल के बाहर सुन्दर रंगोली का चित्रांकन शिक्षिका स्वीटी मथुरिया एवं उनकी टीम से कंचन राठौर,सीमा गोयल,रूपम सक्सेना ने किया। प्रदर्शनी में विभिन्न ब्लाक से आए सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विभिन्न राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में ग्रेविटेक इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली का विशेष सहयोग रहा। आम जन मानस को आपदा प्रबंधन से संबंधित पैंपलेट एवम पुस्तकों को स्टाल से निशुल्क वितरित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिला आपदा विशेषज्ञ अवनीश दुबे ने किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन ललित सक्सेना ऋषभ त्रिवेदी ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी