Monday, January 12, 2026

पालकी पर निकले युगल सरकार,स्वागत में बुंदियां पड़ने लगीं

Share This

इटावा। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल इटावा शाखा के तत्वावधान में प्रत्येक माह निकाली जाने वाली नगर संकीर्तन यात्रा रविवार को प्रातःकाल खतराना टोला स्थित शिव मंदिर से निकाली गई। जैसे ही भक्त श्रद्धालुओं ने श्री भगवान युगल सरकार की पालकी को कांधे पर रख हरिनाम संकीर्तन की गूंज लगाई, बादलों ने भी बूंदों की वर्षा से यात्रा का स्वागत किया।

इससे पूर्व प्रातः सात बजे सभी भक्त श्रद्धालु उक्त शिव मंदिर पर पहुंचे जहां मंडल शाखा के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक एवं विष्णु कांत मिश्रा “गांधी” ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद श्री राधा माधव युगल सरकार की पालकी को कांधे पर रख श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन करते हुए यात्रा आरंभ की, जो करन पुरा , छैराहा क्षेत्र की गलियों से भ्रमण करती हुई पुनः शिव मंदिर पर पहुंची। इस बीच मार्ग में अनेक स्थानों पर भक्त श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्प वर्षा की तथा युगल सरकार की आरती कर प्रसाद बांटा। इस दौरान बादलों ने भी रिमझिम बारिश की फुहारों से यात्रा का स्वागत किया और भक्तों ने भी भीगते हुए हरिनाम के जयकारे लगाए। यात्रा के विश्राम पर शिव मंदिर पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

यात्रा को सफल बनाने में संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक, सचिव विष्णु नारायण शोरावाल, कोषाध्यक्ष राम मनोहर दीक्षित, राजेश वाजपेई, राम कुमार दुबे, अरविंद पोरवाल, राजेंद्र सिंह, अमित दुबे सिबलू, कमल किशोर वाजपेई, अनंत अग्रवाल, नरेंद्र वर्मा, राजीव अवस्थी, ओपी गौर, राम प्रकाश पांडेय, मनीषा शुक्ला, जीत दुबे का विशेष सहयोग रहा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी